अपराधउत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत
चित्रकूट में ई-रिक्शा चालक “फूलचंद जायसवाल” ने फांसी लगाकर दी जान

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
चित्रकूट: चित्रकूट जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां ई-रिक्शा चालक फूलचंद जायसवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यातायात विभाग की PTO पूजा त्रिपाठी ने कल फूलचंद जायसवाल का ई-रिक्शा जब्त कर थाने में जमा करवा दिया था। आरोप है कि रिक्शा छोड़ने के लिए ₹50,000 की मांग की गई थी, जिससे फूलचंद मानसिक तनाव में आ गया।
परिजनों का कहना है कि इतनी बड़ी रकम जुटा पाना फूलचंद के लिए संभव नहीं था, जिसके चलते वह अवसाद में चला गया और यह कठोर कदम उठा लिया।
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों और रिक्शा चालकों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।