उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतराजनीतिलखनऊ
बसपा में बड़ा बदलाव: आनंद कुमार बने उपाध्यक्ष, रणधीर बेनीवाल को मिला नए नेशनल कोऑर्डिनेटर का पद

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा सांगठनिक बदलाव हुआ है। पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में बनाए रखते हुए रणधीर बेनीवाल को नया नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।
मायावती ने X पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि आनंद कुमार ने पार्टी और मूवमेंट के हित में एक नई जिम्मेदारी लेने की इच्छा जताई थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। अब आनंद कुमार, पहले की तरह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए मायावती के मार्गदर्शन में काम करेंगे।
इसके अलावा, सहारनपुर के निवासी रणधीर बेनीवाल को पार्टी का नया नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। मायावती ने बताया कि अब बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और रणधीर बेनीवाल, दोनों पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर के रूप में उनके निर्देशन में विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारी निभाएंगे।