उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत

रामलला के दर्शन और आरती के समय में हुआ बदलाव, जानें टाइमिंग

अयोध्या: प्रयागराज में दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ पहुंच रहे श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने के लिए राम नगरी भी आ रहे हैं। राम मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से राम मंदिर ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन और आरती के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर सकेंगे।

सुबह 4 बजे मंगला आरती होगी और यह दिन की पहली आरती होगी। मंगला आरती के बाद पट कुछ समय के लिए बंद रहेंगे।सुबह 6 बजे श्रंगार आरती होगी। श्रृंगार आरती के साथ ही राम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा।

दोपहर 12 बजे रामलला को भोग लगाया जाएगा। इस दौरान भी श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे।वहीं शाम 7 बजे संध्या आरती, संध्या आरती के समय भगवान के पट 15 मिनट के लिए बंद रहेंगे।रात 10 बजे शयन आरती।इसके बाद पट बंद कर दिए जाएंगे।

बताते चलें कि पहले सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए पट खोले जाते थे, लेकिन अब सुबह 6 बजे से श्रद्धालु रामलला का दर्शन करेंगे। पहले शयन आरती रात 9:30 बजे होती थी। अब रात 10 बजे शयन आरती होगी। सुबह 1 घंटे 30 मिनट और शाम 30 मिनट अधिक तक श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर सकेंगे।

राम मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को अधिक समय तक रामलला के दर्शन का अवसर देना है।बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया, जिससे अधिक से अधिक भक्त बिना किसी असुविधा के दर्शन कर सकें।

अब भगवान के भोग के समय भी श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिलेगा, जिससे भक्तों को दिनभर रामलला की कृपा प्राप्त होती रहेगी। यह बदलाव मंदिर में दर्शन की व्यवस्था को और सुचारू बनाने में मदद करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button