उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत

अयोध्या: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम का उद्घाटन किया

रिपोर्ट: अमित कुमार

 अयोध्या: आज अयोध्या के सरयू घाट स्थित राम कथा पार्क में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 8 साल पूरे होने पर आयोजित “8 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दीप प्रज्वलित करके किया। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को दर्शाता है।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राम कथा पार्क में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी में दिव्यांगजन और महिलाओं को विशेष रूप से वरीयता दी गई। दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिलें वितरित की गईं, जबकि महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही, ई-रिक्शा और अन्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी लोगों को दिया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया और बताया कि किस प्रकार सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कीं। इस अवसर पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान, मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button