ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

BJP-AAP में कड़ी टक्कर, कांग्रेस का फिर सूपड़ा साफ! Exit Poll में किसे मिल रही कितनी सीटें

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग अब पूरी हो चुकी है। 70 सीटों पर 699 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। वोटिंग के बाद अब सभी की नजरें एग्जिट पोल पर टिकी हैं, क्योंकि चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे। आइए जानते हैं Zee News के एग्जिट पोल ने किस पार्टी को कितनी सीटें दी हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ, जिसमें वोटिंग प्रक्रिया शाम 5 बजे समाप्त हुई। मतदान में कतार में खड़े मतदाताओं को एक घंटे की मोहलत दी गई थी। इस बार 5 बजे तक लगभग 57% मतदान दर्ज किया गया। यह आंकड़ा 2020 के चुनावों की तरह 62% तक रहने की संभावना जताई जा रही है।

AI एंकर जीनिया का एग्जिट पोल
चुनाव प्रचार के दौरान मुफ्तखोरी, पानी, प्रदूषण, सड़क, रोहिंग्या, बांग्लादेशियों के मुद्दों और यमुन विषाक्तता जैसे विषयों पर चर्चा होती रही। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला।

Zee News के एआई एंकर जीनिया ने एग्जिट पोल के आंकड़े 6.30 बजे घोषित किए। उनके अनुसार, हर पार्टी के लिए सीटों का अनुमान इस प्रकार है:

  • आम आदमी पार्टी (AAP): 33-38 सीटें
  • भारतीय जनता पार्टी (BJP+): 31-36 सीटें
  • कांग्रेस: 0-2 सीटें

पसंदीदा CM उम्मीदवार कौन है?
Zee News की एआई एंकर जीनिया के अनुसार, दिल्ली के मतदाता अरविंद केजरीवाल को सीएम चेहरे के लिए अपनी पहली पसंद के तौर पर चुन रहे हैं। अरविंद केजरीवाल को 50% वोट मिले, जबकि प्रवेश वर्मा को 30% और कांग्रेस के संदीप दीक्षित को 20% लोगों ने सीएम पसंद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button