अपराधताज़ा खबरेंभारत
ठाकुरगंज पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, सात बाइकें बरामद

रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान विवेक रस्तोगी उर्फ अनमोल और रोशन लाल के रूप में हुई है।
दोनों अभियुक्त राजधानी के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से कुल सात चोरी की बाइकें बरामद की हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों पर पूर्व में भी चोरी और आपराधिक मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
यह कार्रवाई SHO ठाकुरगंज श्रीकांत राय के नेतृत्व में गऊघाट चौकी प्रभारी सुधाकर पांडे और उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।