उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतलखनऊ

अम्बेडकर जयंती पर अखिलेश यादव ने बाबा साहब को किया याद, पुष्पांजलि अर्पित कर लिया सामाजिक न्याय का संकल्प

  • रिपोर्ट: राजीव आनन्द

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और संविधान निर्माता को याद करते हुए सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।

अखिलेश यादव ने कहा, “यह वही लोग हैं जो बाबा साहब अंबेडकर को नहीं मानते, जो संविधान और लोकतंत्र की मूल भावना का अपमान करते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी वही शक्तियां सक्रिय हैं जिन्होंने सदियों से समाज में शोषण और भेदभाव फैलाया है।

उन्होंने कहा कि अम्बेडकर जयंती केवल श्रद्धांजलि देने का दिन नहीं है, बल्कि यह अवसर है सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई को आगे बढ़ाने का।

अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “यह वही लोग हैं जो संविधान को कमजोर करना चाहते हैं। प्रशासन के इशारे पर जो कुछ हो रहा है, वह लोकतंत्र का मज़ाक है। क्या आप सोच सकते हैं कि किसी को जान से मारने की धमकी दी जाए? ये वही मानसिकता है, जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी। भाजपा की राजनीति हिंसा और षड्यंत्र पर आधारित है।”

अंत में, उन्होंने देशवासियों से संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button