उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतलखनऊ
लखनऊ: सरोजनी नगर थाना परिसर में समाधान दिवस आयोजित, राजस्व से जुड़ी समस्याएं सुनी गईं

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
सरोजनी नगर: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित किया जाता है, जिसमें जनता की शिकायतें सुनी जाती हैं।
इस अवसर पर विशेष रूप से राजस्व से संबंधित समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। जनसुनवाई में तहसील के लेखपाल और अन्य राजस्व कर्मी भी मौजूद रहे। उपस्थित अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण का आश्वासन दिया।
सरोजनी नगर थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजापति ने लोगों की शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनी और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की शिकायतों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से हल करना है।