उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतलखनऊ

पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी ने बाईक सवार को मारी जोरदार टक्कर 

  • वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द

 लखनऊ: आज सुबह लगभग 11 बजे पुलिस की जिप्सी जिसका गाडी नम्बर यूपी 32 बीजी 4242 है। ये गाड़ी नादरगंज की तरफ से बहुत तेजी से आ रही थी। साथ ही साथ आपको बताते चले की इत्तफाक से मै भी नादरगंज से चुंगी की तरफ आ रहा था।
ये पुलिस की जिप्सी सायरन बजाते हुए बहुत तेजी से मेरे बगल से निकली। मै इसकी रफ्तार और सायरन की आवाज सुनकर और किनारे हट गया। और चुंगी से अन्दर मुड़ गया ये गाड़ी भी चुंगी से मुड़कर सी एम एस स्कूल के सामने से निकली और सामने से आ रहे बाईक सवार जो की बिल्कुल किनारे अपनी साइड से आ रहा था। उसको जोरदार टक्कर मारी और बाईक सवार वहीं पर गिर गया उसके हाथ से खूब खून बह रहा था। स्थानीय लोगों ने उसको उठाया और पुलिस की जिप्सी ड्राईवर को जाने नहीं दिया। ड्राईवर तो टक्कर मार कर भाग रहा था। परन्तु टक्कर इतनी जोर की थी। कि उसका टायर ही फट गया। इसी वजह से वो भागने में असफल हो गया। साथ ही साथ आपको बताते चले ये पूरा हादसा मेरे सामने ही हुआ। पुलिस के रुतबे में वह ड्राईवर पहले अपनी गाडी का टायर बदलने में लग गया। और बाईक सवार अस्पताल जाने के लिए दर्द से कराह रहा था। तभी स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सभी ने उसको खूब लथाड़ा की पहले उसको अस्पताल लेकर जाओ गाड़ी का टायर बाद में बदलना। स्थानीय लोगों गुस्सा देख ड्राईवर तुरन्त बाईक सवार युवक को अस्पताल लेकर गया।
आपको बताते चले की पुलिस की ये ही गाडी नहीं ज्यादातर गाड़ी बहुत तेजी से रोड़ पर दौड़ रही। उनके लिए न कोई नियम न कानून है। नियम कानून सिर्फ आम जनता के लिए है।
देखते हैं प्रशासन इस हादसे पर क्या कार्यवाही करता है।
हम प्रशासन से ये ही आशा करते है कि चाहे वह आम जनता हो या पुलिस।
जो गलत है। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button