उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत

यूपी: बुलंदशहर में महिला का भतीजे से था अफेयर, पति ने पकड़ा रंगेहाथ, थाने ले जाकर दिया आशीर्वाद

  • रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला का अपने ही रिश्ते के भतीजे के साथ प्रेम संबंध था। जब पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया, तो मामला थाने तक पहुंच गया।

हालांकि, इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया। महिला का पति दोनों को थाने ले गया, लेकिन लड़ाई-झगड़े या कानूनी कार्रवाई के बजाय उसने दोनों को आशीर्वाद दिया और एकसाथ विदा कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थाने में पति ने शांति से निर्णय लिया और पत्नी व उसके प्रेमी को खुली छूट दे दी। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी थाने से बाहर निकले और साथ चले गए।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ऑरेंज टी-शर्ट में पति पीछे चलते दिखाई दे रहा है, जबकि उसकी पत्नी और उसका बॉयफ्रेंड आगे चल रहे हैं।

यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग पति के इस व्यवहार को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, पुलिस ने इसे आपसी सहमति का मामला बताते हुए किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button