उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतलखनऊ

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह घर में नजरबंद, विरोध प्रदर्शन पर रोक

  • रिपोर्ट: राजीव आनन्द

लखनऊ: राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू को शुक्रवार सुबह उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया। करणी सेना की ओर से आज सुबह 10 बजे एक बड़े विरोध प्रदर्शन की योजना थी, लेकिन प्रशासन ने इसे अनुमति नहीं दी।

जानकारी के अनुसार, करणी सेना नेता दुर्गेश सिंह ने समाजवादी पार्टी के एक नेता द्वारा महा राणा सांगा पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसी के चलते गुरुवार रात से ही उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। और शुक्रवार सुबह उन्हें घर में ही कैद कर लिया गया।

करणी सेना का कहना है कि राणा सांगा जैसे महापुरुष का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और देशभर में इस बयान के खिलाफ विरोध जारी रहेगा। आज के विरोध प्रदर्शन में हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद थी, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं दी।

प्रदेश भर में करणी सेना से जुड़े कार्यकर्ता इस फैसले से नाराज़ हैं और प्रदर्शन को रोकने को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बता रहे हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

फिलहाल दुर्गेश सिंह घर में नजरबंद हैं और पूरे मामले पर करणी सेना की अगली रणनीति पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button