लखनऊ: हिंदू समाज पार्टी का शिक्षा माफिया के खिलाफ प्रदर्शन, एनसीईआरटी कोर्स लागू करने की मांग

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: हिंदू समाज पार्टी ने रविवार को राजधानी लखनऊ में शिक्षा माफियाओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर निजी स्कूलों में मनमानी के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य था – “हर बच्चा हो शिक्षित, क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य हैं।” पार्टी ने मांग की कि उत्तर प्रदेश के सभी निजी स्कूलों में निजी प्रशासन की जगह एनसीईआरटी (NCERT) पाठ्यक्रम को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए, ताकि शिक्षा का स्तर समान और पारदर्शी हो।
गौरव गोस्वामी ने कहा कि प्राइवेट स्कूल मनमाने ढंग से फीस वसूलते हैं और बच्चों पर आर्थिक बोझ डालते हैं। यह शिक्षा को एक व्यापार बना देता है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की पुरजोर मांग की।