बीबीडी इलाके में इंदिरा नहर में मिले दो शव, किशोरी की पहचान हुई

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह विष्ट
लखनऊ: लखनऊ के बीबीडी इलाके में बुधवार दोपहर इंदिरा नहर से एक किशोरी का शव बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। शव की पहचान हो गई है, यह किशोरी 12 फरवरी से लापता थी।
इसके अलावा नहर में एक अन्य शव भी मिला है, जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
बीबीडी इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान बाराबंकी जिले के देवा निवासी 17 वर्षीय आराध्य के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची तो देखा कि शव आराध्या का था। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किशोरी नहर में गिरी थी या गिरा दी गई थी।
पुलिस के मुताबिक, नहर में मिला दूसरा शव एक अज्ञात व्यक्ति का था, जिसे काफी समय से नहर में पड़ा होने का अनुमान है। शव के हुलिए के आधार पर आसपास के जिलों में लापता लोगों की सूची से मिलान किया जा रहा है और उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।