ताज़ा खबरेंभारत
नहीं रहे पोप फ्रांसिस: ईसाई समुदाय ने अपने सबसे बड़े धर्मगुरु को खोया

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
वेटिकन सिटी: ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का आज निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका निधन वेटिकन सिटी में हुआ, जिससे पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।
पोप फ्रांसिस ने अपने जीवन को मानवता, शांति और करुणा के संदेश को फैलाने में समर्पित किया। वे न केवल कैथोलिक चर्च के प्रमुख थे, बल्कि दुनिया भर में करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत भी रहे।
उनकी सादगी, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर की गई पहल ने उन्हें विशेष पहचान दिलाई।
वेटिकन प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्षों, धार्मिक नेताओं और अनुयायियों ने पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित की है।