उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतलखनऊ

टीवी उन्मूलन के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ।  राजधानी लखनऊ के मंडल चिकित्सालय पूर्व उत्तर रेलवे बादशाह नगर लखनऊ में टीवी उन्मूलन के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आदित्य कुमार मंडल रेल प्रबंधक पूर्व उत्तर रेल लखनऊ एवं डॉ सुरेंद्रनाथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक लखनऊ के निर्देशन में मंडल चिकित्सा के सभागार कक्ष में एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर विनीता गुप्ता बादशाह नगर व डॉक्टर पीयूष कुमार सिंह एस टी एल एस डॉक्टर राम मनोहर लोहिया डॉक्टर वी के पाठक डॉक्टर अयाज अहमद डॉक्टर जतिंदर कुमार डॉक्टर प्रशांत कुमार टीवी एच वी सुधीर सिंह डॉ राम मनोहर लोहिया एवं चिकित्सालय में आए हुए मरीजों तथा चिकित्सालय परिवार के पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
इस संगोष्ठी का संचालन कर रहे डॉक्टर अयाज वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्रनाथ मंडल चिकित्सालय बादशाह नगर द्वारा टीवी के रोकथाम एवं उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई इसके अतिरिक्त जिला क्षय रोग लखनऊ कार्यालय में भी एक टीम आई थी जो टीवी से बचाव के उपाय और उपचार के बारे में लोगों को जानकारी दी एवं नई तकनीकी के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई और लोगों से टीवी से कैसे बचाव किया जाए इसके साथ-साथ टीवी के उपचार के बारे में प्रचार प्रसार करने के लिए लोगों से भी अनुरोध किया गया। जिससे भारत को टीवी मुक्त बनाया जा सके। संगोष्ठी में उपस्थित आम जनता ने टीवी के डॉक्टरो को धन्यवाद वह आभार जताया की समय-समय पर जो टीवी विशेषज्ञ डॉक्टर जनता के बीच जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करते हैं वह काफी सराहनीय है उससे कहीं ना कहीं जनता जागरुक भी हो रही है खांसी आने पर वह अस्पताल में जाकर डॉक्टर को दिखाया जाता है ताकि समय पर हम लोगों का इलाज हो सके। और टीवी से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button