उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत
अयोध्या: संदिग्ध हालात में महिला आरक्षी की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
अयोध्या: अयोध्या के मंडल कारागार में तैनात जेल पुलिस की महिला आरक्षी शांति यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव जेल परिसर स्थित आवासीय कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।
शांति यादव उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की रहने वाली थीं और कुछ समय से अयोध्या के मंडल कारागार में तैनात थीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।