जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की कायराना गोलीबारी, भारत के 5 वीर जवान शहीद

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
जम्मू-कश्मीर: एक बार फिर पाकिस्तान ने अपनी कायराना हरकत को अंजाम देते हुए सीज़फायर का उल्लंघन किया, जिसमें भारतीय सेना के 5 बहादुर जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। ये हमला न केवल भारत की संप्रभुता पर हमला है, बल्कि शांति के प्रयासों पर भी एक गहरा आघात है।
शहीद हुए वीर जवानों की सूची इस प्रकार है:
1. गनर दिनेश शर्मा, आर्टिलरी रेजीमेंट – पलवल, हरियाणा
2. सिपाही सचिन यादव, महार रेजीमेंट – नांदेड़, महाराष्ट्र
3. एयरमैन कमल कंबोज – हिसार, हरियाणा
4. सिपाही अमित चौधरी – चरखी दादरी, हरियाणा
5. लांस नायक सूरज यादव – इटावा, उत्तर प्रदेश
इन शूरवीरों की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसके नापाक इरादों का करारा जवाब दिया जाए। वीरों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा—पूरा देश उनके साथ और उनके परिवारों के साथ खड़ा है।
भावभीनी श्रद्धांजलि… जय हिंद!