उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतलखनऊ

राजधानी लखनऊ: जन सत्ता पार्टी ऑफ इंडिया ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन

  • रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

लखनऊ।
जन सत्ता पार्टी ऑफ इंडिया ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले और निर्दोष नागरिकों के मारे जाने के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पहलगाम में हुए कायराना हमले के विरोध में कैंडल मार्च में शामिल हों और आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।

शशांक शेखर सिंह ने कहा कि, “हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन की गूंज तब तक सुनाई देनी चाहिए जब तक इन आतंकियों का पूरी तरह से सफाया नहीं हो जाता।”

इसके साथ ही उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि पाकिस्तान और उसके नागरिकों पर हर प्रकार का पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा, “प्रतिबंध ऐसा होना चाहिए जिसकी मिसाल भविष्य में दी जा सके।”

जन सत्ता पार्टी ऑफ इंडिया के इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button