उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत

महर्षि बाल्मीकि सेना (अटल) का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिला, न्याय की मांग

रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

आगरा: महर्षि बाल्मीकि सेना (अटल) भारत का एक प्रतिनिधि मंडल आज दिनांक 20 अप्रैल 2025 को आगरा (उत्तर प्रदेश) के नगला उदईया गांव, थाना खेडा गढ़ पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने वहां पीड़ित मनोज बाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की, जिनकी 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की वीभत्स घटना हुई है।

इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष भगवती कटारा (आगरा) ने किया। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश पथरोल, राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी प्रकाश चंद्र, जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद (आगरा), जिला सचिव नेत्रपाल व ओम जी लाल (आगरा) भी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधियों ने संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि पीड़िता को हर हाल में न्याय मिलेगा।

महर्षि बाल्मीकि सेना (अटल) ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन को देशभर में आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

भवदीय
अटल बाल्मीकि
राष्ट्रीय अध्यक्ष
रोहित रत्नाकर
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
महर्षि बाल्मीकि सेना (अटल)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button