उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतराजनीति

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोमवार को वाराणसी में क्षेत्रीय कार्यालय पर विभिन्न बैठको के माध्यम से संवाद करते हुए आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

  • रिपोर्ट: राजीव आनन्द

लखनऊ: वाराणसी जिला व महानगर के अनुसूचित वर्ग के जिला व मंडल पदाधिकारियों के साथ अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम में मंत्रणा की तथा काशी क्षेत्र के 16 जिलो के 337 मंडल अध्यक्षों की बैठक में प्रभावी मंडल कार्यसमितियों के गठन का मंत्र दिया।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के आर्थिक, सामाजिक उत्थान तथा राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम किया। यही कारण है, कि देश के सर्वोच्च पदों पर अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया। भाजपा ने अनुसूचित वर्ग के आरक्षण सहित बाबा साहेब डा. भीमराव आम्बेडकर द्वारा प्रदत्त सभी संवैधानिक अधिकारों को सदैव मजबूती देने का काम किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी बाबा साहेब डा. भीमराव आम्बेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण कर रहे है।
मोदी जी ने सफाई कर्मियों के पैर धुलाकर उनका अभिनंदन किया और विश्व को यह संदेश दिया कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों में कोई भी व्यक्ति और कोई भी कार्य छोटा नहीं है।

श्रद्धेय अटल जी ने देश में सर्व शिक्षा अभियान की शुरुआत करके सभी को अनिवार्य शिक्षा सुनिश्चित करते हुए बाबा साहेब के स्वप्न को साकार करने का काम किया। कोरोना काल में कोई भी गरीब, वंचित व्यक्ति भूखा ना रहे इसलिए सभी को निःशुल्क राशन की व्यवस्था की गई।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण और हिन्दुओं का जातिगत विभाजन ही विपक्ष का एक मात्र एजेंडा है। अखिलेश यादव तथा राहुल गांधी अपने परिवार की राजनैतिक विरासत को बचाने के लिए लगातार देश में जातिगत आधार पर टकराव पैदा करके देश को कमजोर करने का काम कर रहे है।
भाजपा का विरोध करते हुए विपक्ष के नेता देश के विरोध में इतना आगे बढ़ जाते है कि उनके वक्तव्यों को देश के शत्रु अपने हित में प्रयोग कर लेते है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव बाबा साहेब का विरोध किया और अनुसूचित वर्ग का वोट बैंक के रूप में उपयोग किया। कांग्रेस ने बाबा साहेब का अन्तिम संस्कार भी दिल्ली में नहीं होने दिया। अपने स्वार्थ में सबसे अधिक संविधान का संशोधन करने वाली कांग्रेस ने अनुसूचित वर्ग के अधिकारो को प्रभावित करने का काम किया।

कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 का प्रयोग करके अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षण सहित सभी संवैधानिक अधिकारों को समाप्त करने का काम किया। अखिलेश यादव के शासन काल में उत्तर प्रदेश दलित उत्पीड़न का केन्द्र बन गया था। दलितों के घर, खेत, खलिहान पर कब्जे किये गए और उनके खिलाफ झूठे मुकदमें लगवाकर उन्हें प्रताड़ित किया गया।

आज बाबा साहेब के चेहरे पर अपना चेहरा जोड़कर उनकी बराबरी करने की कोशिश करके बाबा साहेब का अपमान करने का काम अखिलेश यादव ने किया है। सपा सरकार में मुस्लिम तुष्टिकरण, सत्ता संरक्षित अपराध, भ्रष्टाचार, तथा जातिवादी राजनीति से सबसे अधिक अनुसूचित वर्ग प्रभावित भी हुआ और प्रताड़ित भी हुआ।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबा साहेब से जुडे़ स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित की है। डाक टिकट जारी किया गया, बाबा साहेब के नाम से भीम ऐप लांच किया गया।

Bharatiya Janata Party's state general secretary (organization) Dharampal Singh on Monday discussed the strategy for the upcoming elections through various meetings at the regional office in Varanasi.

उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा बाबा साहेब के सम्मान तथा अनुसूचित जाति व जनजाति के हित में किये गए कार्यो को लेकर जनसंपर्क करना है। इसके साथ ही विपक्ष के द्वारा देश में फैलाए जा रहे, भ्रम और झूठ को समाप्त करने का काम भाजपा के परिश्रमी व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को करना है। एक-एक घर और एक-एक व्यक्ति से संपर्क करके विपक्ष के काले कारनामे और खतरनाक मंसूबे जनता के दरबार में लेकर जाना है। जन-जन को पार्टी से जोड़ना है,और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत का संकल्प पूरा करना है।

मंडल अध्यक्षों से संवाद करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंडल कार्यसमिति गठन का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि आदर्श मंडल कार्यसमिति गठन के लिए सभी जाति वर्गों का प्रतिनिधित्व कार्यसमिति में होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रभावी मंडलों की संरचना से ही मजबूत शक्ति केंद्रों का निर्माण होगा जो मजबूत बूथों के निर्माण का माध्यम बनेगें। मजबूत बूथ की संरचना 2027 में भाजपा की बडी विजय का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि सभी क्षमतावान कार्यकर्ताओं को मंडल कार्यसमिति में स्थान मिले यह सुनिश्चित करते हुए कार्य करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button