उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान एवं फलदान

  • रिपोर्ट: अमित कुमार

अयोध्या: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा की 55वे जन्मदिन पर भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान तथा फलदान किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी महेंद्र नाथ दुबे पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला अफजाई किया।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने सभी रक्तदाताओं व कार्यकर्ताओ तथा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए चिकित्सालय प्रशासन को आश्वस्त किया कि बेसहारा लोगों के लिए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी रक्तदान के लिए हमेशा तैयार रहेंगे जब भी आवश्यकता हो जिला अध्यक्ष को फोन करने पर बेसहारा लोगों के लिए रक्त उपलब्ध कराया जाएगा।

घनश्याम वर्मा, भागीरथी वर्मा, विकास वर्मा, विवेक पटेल, अमरजीत मौर्य ,अजय यादव, विक्रम मौर्य, विपुल वर्मा ,अभिषेक वर्मा, जितेंद्र कुमार आदि लोगों ने रक्तदान किया। जिला पुरुष चिकित्सालय में 220 बेड तथा तमाम तीमारदारों को फल वितरित किया गया।

Bhakiyu workers donated blood and fruits

जिला विकास अधिकारी महेंद्रनाथ दुबे ने रक्तदाताओं व भाकियू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रक्तदान के लाभ को बताया और पुनीत कार्य के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

रक्तदान शिविर को राम गणेश मौर्य जिला अध्यक्ष, शंकरपाल पांडे, भागीरथी वर्मा, रंजीत कोरी जिला उपाध्यक्ष, महेंद्र कुमार वर्मा, संतोष वर्मा, रविशंकर पांडे ,भोला सिंह टाइगर राजेश मिश्रा रामू चंद्र विश्वकर्मा गब्बर गोस्वामी आदि लोगों ने संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button