ताज़ा खबरेंभारतविदेश
बलूचिस्तान की आज़ादी का एलान! बलूच नेता की भारत से मदद की अपील, लोगों से सड़कों पर उतरने का आह्वान

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से अपनी आज़ादी का ऐलान कर दिया है। बलूच नेता मीर यार बलूच ने बुधवार को एक बड़ा बयान देते हुए पाकिस्तान पर वर्षों से हिंसा, जबरन लोगों को गायब करने और गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं रहेगा और इसे एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में देखा जाना चाहिए। मीर यार बलूच ने बलूच जनता से अपील की कि वे सड़कों पर उतरें और आज़ादी के इस आंदोलन को ताक़त दें। साथ ही उन्होंने भारत सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन और मदद की मांग की है ताकि बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दिलाई जा सके।