रेकी कर बंद घरों में चोरी करने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के उत्तरी ज़ोन में बंद घरों की रेकी कर ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस सफलता का खुलासा एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र कुमार दूबे ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया।
थाना मड़ियांव पुलिस व क्राइम टीम की बड़ी कामयाबी
थाना मड़ियांव पुलिस व डीसीपी उत्तरी की क्राइम टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर नकबजन गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने चोरों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, जिससे कई चोरी की घटनाओं का सफ़ल अनावरण हुआ।
गिरफ्तार चोरों की पहचान और बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान फहीम, अंकुल, शोएब और कलीम के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से—
✅ 5 अदद पीली धातु (सोने) के गले हुए टुकड़े
✅ 4 जोड़ी चांदी की पायल
✅ ₹22,200 नकद बरामद किए हैं।
कैसे देते थे वारदात को अंजाम?
ये चोर पहले बंद घरों की रेकी करते थे और जब मौका मिलता, तो ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस लंबे समय से इस गिरोह पर नजर रख रही थी और अब इन्हें धर-दबोचने में कामयाबी मिली है।
पुलिस अब इनके अन्य साथियों और चोरी के अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।