अपराधउत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत
हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी, पति की करवा दी हत्या; एक और विवाहिता ने शादी के पवित्र बंधन को किया शर्मसार

- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
औरैया: पत्नी ने शादी के महज 15 दिन बाद अपने पति की हत्या करवा दी, यह कहानी एक और विवाहिता की है, जिसने शादी के पवित्र बंधन को शर्मसार कर दिया।
इस अपराध में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और फिर उसे अंजाम दिया।
हत्यारा प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में है, जो अब सलाखों के पीछे है। हत्या में कुल तीन लोग शामिल थे, जिनमें पत्नी भी शामिल है। पुलिस ने हत्यारे प्रेमी को असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।
मृतक 21 वर्षीय दिलीप, जो दिबियापुर सेहुद मंदिर के पास रहता था, ने 5 मार्च को ही अपनी पत्नी से शादी की थी।
शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्या की योजना बनाई, और अब इस कुकर्म के कारण तीन घरों की खुशियाँ बर्बाद हो गईं।
यह सवाल उठता है कि एक औरत इतनी पत्थर दिल कैसे हो सकती है? क्या इंसानियत पूरी तरह मर चुकी है?