अपराधउत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतलखनऊ
लखनऊ: दुष्कर्म के मामले में वांछित 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: कृष्णानगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंगद यादव के रूप में हुई है, जो आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र का निवासी है।
पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया था कि अंगद यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में मुकदमा संख्या 342/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस ने मामले की जांच के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया था। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और मुखबिरों की सूचना के आधार पर 10 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे आरोपी को 12 नंबर बाराबिरवा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।