उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत
सट्टे की लत के चलते कर्जदार हुए व्यक्ति ने खुद को किया आग के हवाले

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मथुरा: मथुरा से सोशल मीडिया पर एक ऐसा विडियो वायरल हुआ है जो आप के होश उड़ा देगा। मामला वृंदावन कोतवाली क्षेत्र की मथुरा गेट का है। इस विडियो में दिख रहें शख्स ने ऐसा क्यों और किस लिए ऐसा किया वह आप को बताते हैं। यह व्यक्ति घर पर आया और पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया। सट्टा लगाने की लत के चलते हुए कर्ज ने इन भाई साहब को ऐसा करने पर मजबूर कर दिया।