भारत में 350 साल पुरानी औरंगजेब की कब्र पर घमासान और चीन की बड़ी तकनीकी सफलता

- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
चीन: भारत में जहाँ एक ओर 350 साल पुरानी औरंगजेब की कब्र खोदने को लेकर घमासान मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर चीन की BYD कंपनी ने कार बैटरी चार्जिंग तकनीक में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
यहाँ हम औरंगजेब की कब्र को लेकर विवादों में उलझे हुए हैं, जबकि चीन की कंपनी BYD ने एक नई तकनीक विकसित की है, जिसके द्वारा कार की बैटरी केवल पाँच मिनट में चार्ज हो सकती है, जिससे 500 किलोमीटर तक की यात्रा की जा सकती है।
इसका मतलब यह हुआ कि अब कार की बैटरी को चार्ज करने में उतना ही समय लगेगा, जितना समय कार में तेल भराने में लगता है।
BYD ने एक हजार किलोवाट क्षमता की नई बैटरी प्रणाली की घोषणा की है, जिसके बाद कंपनी के शेयर की कीमत में बड़ी उछाल आई है। यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता है।
चीन की इस उपलब्धि ने BYD को अपने प्रतिस्पर्धियों से काफी आगे बढ़ा दिया है।
लेकिन भारत में इन सारी बातों से इतर हम अभी भी मस्जिदें और कब्रें खोदने में व्यस्त हैं, साथ ही धर्म की रक्षा करने का दावा कर रहे हैं।