अपराधउत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत
आगरा: गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रांस यमुना पुलिस ने पकड़े 3 शातिर तस्कर

रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
आगरा: गांजा तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से 192 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह तस्करी आगरा–फिरोजाबाद हाईवे के रास्ते की जा रही थी और गांजे की सप्लाई आगरा, मथुरा समेत आसपास के जिलों में की जानी थी।
इस सराहनीय कार्य के लिए डीसीपी सिटी ने पुलिस टीम को ₹10,000 का पुरस्कार देने की घोषणा की है।