उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत
अयोध्या पहुंचा शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का पार्थिव शरीर, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
अयोध्या: सिक्किम में तैनाती के दौरान साथी जवान की जान बचाते हुए शहीद हुए लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके जन्मस्थान अयोध्या पहुंचा। जैसे ही शहीद शशांक का शव अयोध्या पहुंचा, पूरे इलाके में शोक और गर्व का माहौल देखा गया।
उनके पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।
शनिवार को शशांक का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दौरान सेना, प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में आमजन उन्हें अंतिम विदाई देंगे।
शशांक की वीरगति ने पूरे अयोध्या को गर्व से भर दिया है, वहीं उनकी शहादत पर हर आंख नम है।