उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतलखनऊ
विजय किरण आनंद बने इनवेस्ट यूपी के नए CEO

- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: विजय किरण आनंद को उत्तर प्रदेश सरकार ने इनवेस्ट यूपी के नए CEO के रूप में नियुक्त किया है। इसके साथ ही वह सचिव औद्योगिक विकास का पद भी संभालेंगे।
सरकार ने पूर्व CEO अभिषेक प्रकाश की जगह विजय किरण आनंद को यह जिम्मेदारी दी है।
इसके अलावा, पंचायतीराज विभाग के अपर निदेशक राजकुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। राजकुमार को टेंडर में गड़बड़ी के आरोप में हटाया गया है। खासकर पंचायतीराज विभाग में एजेंसियों के इम्पैनलमेंट टेंडर में हुई गड़बड़ी के कारण यह कदम उठाया गया।