विकास व जनसेवाओं पर खर्च होंगे 74256 लाख,नगर निगम बोर्ड की बैठक में 75661.27 लाख आय का अनुमान

- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: इस वित्तीय वर्ष में नगर निगम क्षेत्र में विकास एवं जनसेवाओं के लिए सात अरब 42 करोड़ 55 लाख 96 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम बोर्ड की बैठक में ध्वनिमत से वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को स्वीकृति दे दी गई।
बुधवार को गांधी सभागार में आयोजित नगर निगम बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने की । नगर आयुक्त
संतोष कुमार शर्मा की मौजूदगी में बैठक का संचालन अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने किया। बैठक की शुरुआत में वित्तीय एवं लेखा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिसके मुताबिक चार अरब 96 करोड़ 35 लाख रुपए इस वित्तीय वर्ष में आय का अनुमान लगाया गया है।
प्रारंभिक अवशेष समेत कुल अनुमानित आय 7 अरब 56 करोड़ 61 लाख 27 हजार रुपए आकी गई है। इसके मद्देनजर 7 अरब 42 करोड़ 55 लाख 96 हजार रुपए व्यय का प्रस्ताव किया गया, जिसे बोर्ड ने सर्वसम्मति से चर्चा के उपरांत पास कर दिया। इस धनराशि में कर से आय 2972.50 लाख संपत्तिकर, जलकर, पशुकर एवं अन्य कर शामिल है। किराये से आय 57 लाख विभिन्न प्रकार के शुल्क से 2146.90 लाख, उत्पादो की विक्री से 77.70 लाख रुपये आय का अनुमान लगाया गया है।
राजस्व अनुदान एवं अंशदान के रूप में 16391 लाख रुपये ब्याज से अन्य तरह की आय से 31.60 की आय संभावित है इसके अलावा केंद्र सरकार से 2740 लाख राज्य सरकार से 24107.60 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया गया है इस धनराशी का इस्तेमाल कर्मचरियो के देय, विकास एवं जन सुविधायो पर किया जायेगा।
बोर्ड की बैठक में सफाईकर्मियों का बीट निर्धारित करने का फैसला किया गया। प्रवर्तन दल को कार्य व्यवहार में सुधार लाने की हिदायत दी गई।अलाव की लकड़ी की खरीद की जाँच के आदेश दिये गए। और किसी भी प्रकार की सामग्री की खरीद की निविदा समय से आमन्त्रित करने का फैसला किया गया।
बजट की चर्चा में उपसभापति राजेश गौड़, पार्षद बृजेंद्र सिंह, जय नारायण सिंह, अनिल सिंह, अनुज दास, विकास कुमार, सूर्यकुमार तिवारी, विशाल पाल, हरिश्चंद्र गुप्त, चंदन सिंह, जगत नारायण, विनय जैसवाल, अखिलेश पाण्डेय,आदि ने हिस्सा लिया। बैठक में अपर नगर आयुक्त बागीश कुमार शुक्ल, शशि भूषण राय, मुख्य अभियंता पुनीत ओझा, सीटीएओ गजेंद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ला आदि मौजूद थे। एक राष्ट एक चुनाव का प्रस्ताव पास वरिष्ट पार्षद बृजेंद्र सिंह ने एक राष्ट एक चुनाव का प्रस्ताव पेश किया जिस पर चर्चा में सपा पार्षद विशाल पाल ने आपत्ति दर्ज करवाई महापौर ने 1967 तक लोक सभा व विधानसभा के चुनाव एक साथ करने का हवाला दिया और इससे होने वाले लाभ बताए।
उन्होने कहा की इस से आचार संहिता का समय घटेगा। चुनाव खर्च कम होंगे। सरकारी तंत्र का सदुपयोग होगा। विकास कार्य तेज होगा। सर्व सम्मति से प्रस्ताव को सदन ने स्वीकृति प्रदान की। पहलगम कांड की निंदा सेना को सराहा जम्मूकश्मीर के पहलगम में हुए आतंकी नर संघार की बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कर कड़ी निंदा की गई इस मौके पर पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानो पर सफलतापूर्वक की गई सैन्य कार्रवाई की सराहना की गई।