महाराष्ट्र: बारिश में बर्बाद हुई मूंगफली, भावुक किसान को कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने दिया मदद का भरोसा

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक किसान अपनी मेहनत की फसल को बारिश में बर्बाद होते हुए बेबसी से देखता रह गया। किसान मूंगफली बेचने के लिए मंडी पहुंचा था, लेकिन अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे उसकी पूरी फसल भीगकर नष्ट हो गई।
वीडियो में किसान की लाचारी और दर्द साफ झलकता है, जिसने हजारों लोगों को भावुक कर दिया। वो चाहकर भी अपनी फसल को बचा नहीं सका।
इस घटना के बाद देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान से फोन पर बात की और उसे हर संभव आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। मंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार किसान के नुकसान की भरपाई के लिए उसके साथ खड़ी है।
यह घटना एक बार फिर से प्राकृतिक आपदाओं के आगे किसानों की असहाय स्थिति को उजागर करती है और यह भी दर्शाती है कि ऐसे वक्त में सरकारी हस्तक्षेप और त्वरित राहत कितनी जरूरी है।