उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत

सरकार को सम्पत्ति का ब्योरा देने से कतरा रहे हैं राज्यकर्मी, अभी तक 29 फीसदी कर्मचारी ही दे सके हैं जानकारी

सरकार को सम्पत्ति का ब्योरा देने से कतरा रहे हैं राज्यकर्मी आपको बता दें कि अभी तक 29 फीसदी कर्मचारी ही दे सके हैं जानकारी। प्रदेश में सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अपनी सम्पत्ति का ब्योरा देने से कतराते नज़र आ रहे हैं।अभी तक 29 फीसदी कर्मचारियों ने ही मानव सम्पदा पोर्टल पर चल व अचल सम्पत्ति की जानकारी दी है। जबकि अंतिम तिथि 31 जनवरी है।

नियुक्ति व कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने 31 जनवरी तक सभी कार्मिकों की संपत्ति का ब्योरा अपलोड कराना सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं। राज्यकर्मियों को हर साल 31 जनवरी तक सम्पत्ति का ब्योरा देना अनिवार्य है। इसमें बताना होता है कि पिछले साल 31 दिसम्बर तक उनकी चल व अचल सम्पत्ति कितनी थी।
23 जनवरी तक की समीक्षा में सामने आया कि मानव सम्पदा पोर्टल पर पंजीकृत कार्मिकों की संख्या 8,32,679 है. इनमें से महज 2,42,639 ने ही संपत्ति का ब्योरा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button