ताज़ा खबरेंभारत
दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन बारिश के आसार; 30 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखा जाएगा। अगले दो दिनों के दौरान हल्की बारिश के आसार हैं, साथ ही हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। मौसम में यह परिवर्तन आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं और हल्की वर्षा के रूप में दिखाई देगा।