ताज़ा खबरेंभारत

पदम पुरस्कारों का ऐलान कई हस्तियां होंगी सम्मानित, अलग-अलग क्षेत्र के होनहारों को किया जाएगा सम्मानित

किसको किया जाएगा सम्मानित जानने के लिए पूरी खबर पढ़े

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार (25, जनवरी, 2025) को पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री का एलान कर दिया है।

पदम पुरस्कार पाने वालों में भीमसिंह भावेश, डॉक्टर नीरजा भटला, एथलीट हरविंदर सिंह प्रमुख हैं.

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कुवैत की योग साधिका शेखा ए.जे. अल सबाह, उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपत्ति ह्यूग और कोलीन गैंटजर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इन महान शख्सियतों को किया जाएगा सम्मानित

भक्ति गायक भेरू सिंह चौहान, पत्रकार भीम सिंह भावेश, उपन्यासकार जगदीश जोशीला, सर्वाइकल कैंसर की वकालत करने वाली नीरजा भाटला और कुवैत की योग चिकित्सक शेखा ए जे अल सबा भी पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में शामिल हैं।

नागालैंड के फल किसान एल हैंगथिंग, पुडुचेरी के वादक पी दत्चानमूर्ति. मध्य प्रदेश के सामाजिक उद्यमी सैली होलकर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली और अन्य पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट में शामिल हैं।

>जगदीश जोशीला: साहित्य एवं शिक्षा (निमाड़ी) मध्य प्रदेश।

>जोनास मसेटी: आध्यात्मिकता, ब्राजील के वेदांत गुरु.

>पी. दत्चनमूर्ति: कला (संगीत), थाविल, पुडुचेरी.

>नीरजा भाटला: मेडिसिन (स्त्री रोग), दिल्ली.

>शेखा ए जे अल सबा: चिकित्सा (योग) कुवैत.

>ह्यूग और कोलीन गैंट्ज़र: साहित्य और शिक्षा, यात्रा, उत्तराखंड.

>हरिमन शर्मा: कृषि, सेब, हिमाचल प्रदेश.

>नरेन गुरुंग: कला-गायन (लोक-नेपाली), सिक्किम.

>हरविंदर सिंह: खेल (दिव्यांग), तीरंदाजी, हरियाणा.

>विलास डांगरे: चिकित्सा, होम्योपैथी, महाराष्ट्र.

>भेरू सिंह चौहान: कला (गायन) निर्गुण, मध्य प्रदेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button