उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतलखनऊ
लखनऊ: विनय कुमार राय बने नगर निगम के नए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
गोरखपुर से स्थानांतरित, विशेष सचिव नगर विकास ने जारी किया आदेश

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ नगर निगम को नया मुख्य कर निर्धारण अधिकारी मिल गया है। विनय कुमार राय को इस पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे गोरखपुर नगर निगम में भी इसी पद पर तैनात थे।
इस संबंध में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव और IAS अधिकारी उदय भान त्रिपाठी ने स्थानांतरण आदेश जारी किया। आदेश के तहत विनय कुमार राय अब लखनऊ में कर निर्धारण संबंधी जिम्मेदारियों का कार्यभार संभालेंगे।
नगर निगम सूत्रों के अनुसार, उनसे उम्मीद है कि लखनऊ में प्रॉपर्टी टैक्स और अन्य कर प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा।