उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारत

128 वर्षीय पद्मश्री शिवानंद बाबा का निधन, आज हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

वाराणसी। देश ने आज एक महान संत को खो दिया। 128 वर्षीय पद्मश्री सम्मानित शिवानंद बाबा का निधन हो गया है। वे बीते तीन दिनों से बीएचयू अस्पताल में भर्ती थे, जहाँ उन्होंने अंतिम साँस ली। बाबा शिवानंद का जन्म 8 अगस्त 1896 को हुआ था और वे वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित कबीर नगर में निवास करते थे।

बाबा के निधन की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उनकी अंतिम झलक पाने को आतुर दिखे। बाबा ने योग, सेवा और सन्यास के मार्ग पर चलते हुए जीवन भर समाज को दिशा देने का कार्य किया। उन्हें वर्ष 2022 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था।

आज उनका अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर किया जाएगा। प्रशासन ने अंतिम यात्रा के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के खास इंतजाम किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button