लखनऊ: महिला पुलिसकर्मी जूही शर्मा से अभद्रता और हमले का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां महिला पुलिसकर्मी जूही शर्मा के साथ एक महिला कास्टविल द्वारा न केवल अभद्रता की गई, बल्कि उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की गई। इस घटना को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं कि अगर एक पुलिसकर्मी महिला के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो आम महिलाओं की सुरक्षा का क्या हाल होगा?
घटना को लेकर जूही शर्मा ने उच्च अधिकारियों से न्याय की मांग की है। उन्होंने लखनऊ पुलिस कमिश्नर और उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन से अपील की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए, निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस मामले ने पुलिस महकमे में भी हलचल मचा दी है और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। पीड़िता का कहना है कि जब एक वर्दीधारी महिला के साथ ही इस तरह का दुर्व्यवहार हो सकता है, तो आम महिलाएं थाने में जाकर किस तरह की उम्मीद कर सकती हैं?
फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है और जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है।