ताज़ा खबरेंभारत

औरंगजेब की कब्र विवाद पर अफवाहों के बाद महाल इलाके में भारी बवाल, पथराव और आगजनी

  • रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

नागपुर: नागपुर के महाल इलाके में आज रात को औरंगजेब की कब्र विवाद पर अफवाहों के बाद भारी बवाल हुआ। इस दौरान आगजनी और पथराव की घटनाएं हुईं, जिसमें 25 से 30 दोपहिया वाहन फूंक दिए गए। पुलिस ने करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया है। पथराव की घटना में 15 से 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुलिस पर पथराव करना गलत है और उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी हिंसा को साजिश बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अफवाहों के कारण उत्पन्न हुई अप्रिय स्थिति की निंदा करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

जानकारी के अनुसार, आज दिन में औरंगजेब की कब्र विवाद को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन और विवादित बयानों के बाद अफवाहों के कारण शाम होते-होते माहौल तनावपूर्ण हो गया। रात तक महाल क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और हिंसा का सिलसिला शुरू हो गया। पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर स्थिति पर काबू पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button