उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतलखनऊ

लखनऊ: अटल चौक पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन, अखिलेश यादव के खिलाफ की नारेबाजी

  • रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

लखनऊ: हजरतगंज स्थित अटल चौक पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव पर तीखे आरोप लगाए और उनके बयानों की निंदा की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की नीतियों और उनके हालिया बयानों को जनता को गुमराह करने वाला बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोकतंत्र की मर्यादा में रहते हुए विरोध दर्ज करा रहे हैं और जनता को सच्चाई से अवगत कराना ही उनका उद्देश्य है।

कार्यक्रम के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button