उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतलखनऊ
लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का शेड्यूल, ब्रह्मोस यूनिट का करेंगे उद्घाटन

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
सीएम का दिन सुबह 9:15 बजे सूचना विभाग की समीक्षा बैठक में भाग लेने से शुरू होगा। इसके बाद सुबह 10:30 बजे वह ब्रह्मोस यूनिट का उद्घाटन करेंगे, जो प्रदेश के रक्षा उत्पादन क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पीटीसी कंपनी की दो नई यूनिटों का शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम के अंत में योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को संबोधित कर जनता से संवाद करेंगे।