लखनऊ: स्कार्पियो सवार ने सड़क किनारे खड़े युवक को मारी जोरदार टक्कर, हादसा CCTV में कैद

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी के गुडम्बा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक उछलकर दूर जा गिरा। घटना के बाद आरोपी स्कार्पियो सवार मौके से फरार हो गया।
यह दुर्घटना सेंट मैरी अस्पताल के पीछे, नीलकंठ फूड्स के सामने हुई, जहां युवक एक चाय की दुकान पर काम करता था। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें स्कार्पियो का नंबर UP32 PD 7293 साफ दिखाई दे रहा है।
पीड़ित युवक की पहचान अभी सामने नहीं आई है, लेकिन संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9044504086 उपलब्ध कराया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फरार स्कार्पियो चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।