मालदीव ने भारत का जताया आभार..! बजटीय सहायता के लिए कहा धन्यवाद

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
माले: भारत ने एक बार फिर अपने पड़ोसी और मित्र देश मालदीव की आर्थिक मदद करते हुए मित्रता की मिसाल पेश की है। भारत सरकार ने मालदीव के अनुरोध पर 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 415 करोड़ रुपये) के ट्रेजरी बिल को एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया है, जिससे मालदीव को बजट सहायता मिलती रहेगी।
इस आर्थिक सहयोग पर मालदीव के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल्ला खलील ने भारत का धन्यवाद करते हुए कहा कि, “हम भारत सरकार और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के आभारी हैं। यह मदद हमारी आर्थिक स्थिरता और विकास में अहम भूमिका निभाएगी।”
डॉ. खलील ने भारत और मालदीव के बीच मजबूत दोस्ती और साझेदारी को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत की यह सहायता दोनों देशों के आपसी विश्वास और सहयोग को और गहरा करती है।
भारत की यह पहल ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत दक्षिण एशिया में स्थायित्व और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम है।