उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतलखनऊ

लखनऊ: IAS सौम्या पांडेय को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ अधिकारी’ का सम्मान

  • रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की अपर श्रमायुक्त और 2016 बैच की IAS अधिकारी सौम्या पांडेय को प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ अधिकारी’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया सम्मानित
सौम्या पांडेय को यह सम्मान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार प्रशासनिक सेवा में उनकी उत्कृष्ट दक्षता, नेतृत्व और जनहित में की गई सेवाओं के लिए दिया गया है।

यूपी ब्यूरोक्रेसी के लिए गौरव का क्षण
IAS सौम्या पांडेय का यह सम्मान उत्तर प्रदेश की नौकरशाही के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान उनकी कार्यशैली, अनुशासन और प्रशासनिक समझ की सराहना की गई।

यह पुरस्कार न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की मान्यता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि यूपी प्रशासन में प्रतिभाशाली और समर्पित अधिकारियों की कमी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button