लखनऊ: गोसाईंगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 11 वर्षों से फरार लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे शातिर अपराधियों, चोरों और लुटेरों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत गोसाईंगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने 11 वर्षों से लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी विनोद कुमार मिश्रा पुत्र राजमणि मिश्रा, निवासी ग्राम नेवादा, थाना सपतरहा, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने सभी मानवाधिकार मानकों का पालन किया और आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश के अनुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।