लखनऊ: अंतरिक्ष से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के घर जश्न का माहौल

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष से सफलतापूर्वक लौटने के बाद उनके लखनऊ स्थित पैतृक घर पर जश्न का माहौल है। 18 दिन के अंतरिक्ष मिशन के बाद जब शुभांशु सकुशल लौटे, तो पूरे परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई।
ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया और बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग बधाई देने पहुंचे। उनके घर के बाहर फूलों से सजावट की गई और मिठाइयां बांटी जा रही हैं।
देशभर में हो रहा गौरव का अनुभव
लखनऊ ही नहीं, पूरे देश में शुभांशु शुक्ला की इस उपलब्धि पर गर्व और खुशी का माहौल है। लोग उन्हें भारत की नई अंतरिक्ष यात्रा का सितारा मान रहे हैं। वायुसेना के अधिकारी होने के साथ-साथ अंतरिक्ष में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए और देश के लिए गौरव की बात है।
परिवार का कहना है कि यह सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है। वहीं, स्थानीय लोग भी अपने ‘लखनऊ के लाल’ की उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं।