उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतलखनऊ

लखनऊ: पश्चिमी जोन में तबादलों की झड़ी, कई निरीक्षक बदले गए

  • रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के पश्चिमी जोन में पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए तबादला एक्सप्रेस चलायी गई। इस प्रक्रिया में 3 अतिरिक्त निरीक्षकों और 1 निरीक्षक का स्थानांतरण किया गया है।

  • थाना तालकटोरा के अतिरिक्त निरीक्षक सोबरन सिंह को अब थाना दुबग्गा का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है।
  • वहीं, थाना दुबग्गा के अतिरिक्त निरीक्षक राजेश कुमार को थाना तालकटोरा भेजा गया है।
  • थाना अमीनाबाद में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक बृजेश चंद्र यादव को थाना चौक का अतिरिक्त निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
  • इसके अलावा, निरीक्षक बैजनाथ सिंह को पश्चिमी जोन कार्यालय से हटाकर थाना नाका का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

इस तबादले से पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और कार्यक्षमता लाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button