उत्तर प्रदेश के झांसी में दुल्हन की विदाई में बुलडोजरों की लम्बी कतार।

- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
झांसी।
आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के झांसी से अनोखी विदाई का वीडियो सामने आया है। तेज आवाज में डीजे पर बजती म्यूजिक पीछे-पीछे कार में दुल्हा-दूल्हन और उनके पीछे बुलडोजर की लंबी लाइन। इस प्रकार का नजारा जिसने देखा, हैरान रह गया। यह अनोखी बारात निकली तो सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गरमा गई। साथ ही साथ आपको बताए कि दुल्हन की विदाई आपने हैलीकॉप्टर, लग्जरी कार से लेकर पारंपरिक बैलगाड़ी या पालकी में देखी होगी। झांसी की शादी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। शहर में दुल्हन की विदाई एक या दो नहीं, दर्जनभर बुलडोजरों के काफिले के साथ हुई। इस अनोखी विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के आजाद नगर में शादी समारोह था। मुन्नीलाल यादव के छोटे बेटे राहुल यादव की शादी करिश्मा से 20 फरवरी को हुई। शादी के बाद जब विदाई का समय आया तो दूल्हन के दरवाजे पर दर्जनभर बुलडोजर पहुंच गए। बुलडोजर को देखकर सभी हैरान रह गए। दुल्हन के घर वालों को किसी प्रकार की कार्रवाई का अंदेशा हुआ।
परन्तु ऐसा कुछ भी नहीं था। बाद में पता चला कि दूल्हे की तरफ़ से विदाई के लिए बुलडोजर आये है। ये सुनकर सभी हैरान रह गये।