करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया दिल का दौरा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और उद्योगपति संजय कपूर का 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, पोलो खेलते समय उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस दुखद समाचार से फिल्म जगत और खेल जगत दोनों में शोक की लहर दौड़ गई है। संजय कपूर सामाजिक और खेल आयोजनों में अक्सर सक्रिय रहते थे और पोलो उनके पसंदीदा खेलों में से एक था।
पारिवारिक और बॉलीवुड जगत में शोक
संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों ने 2016 में तलाक ले लिया था। बावजूद इसके, संजय अपने बच्चों के साथ जुड़े रहते थे।
करिश्मा कपूर के परिवार सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर भी फैंस और जानकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अंतिम संस्कार की तैयारी
संजय कपूर के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद उनके दिल्ली स्थित निवास लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं।