संयुक्त मोर्चे के नेतृत्व में बीमा कर्मचारियों ने क्षेत्रीय कार्यालय पर किया प्रदर्शन।

- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: संयुक्त मोर्चे के तत्वाधान में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस क्षेत्रीय कार्यालय अलीगंज लखनऊ तथा नेशनल इंश्योरेंस छेत्री कार्यालय पार्क रोड लखनऊ पर भोजन अवकाश में 1:30 बजे से 2:00 बजे तक प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य मांगे निम्नवत है।
- अगस्त 2022 से लंबित वेतन एलआईसी के बराबर समझौता वार्ता तुरंत लागू की जाय।
2. एफडीआई 100 प्रतिसत किये जाने का विरोध।
3. फैमिली पेंशन 15 प्रतिशत से 30 प्रतिशत की जाय।
4. एनपीएस 10 पतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया जाए।
5. चारों सरकारी बीमा कंपनियों का विलय किया जाए।
6. सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती शुरू की जाए।
1:30 बजे से 2:00 तक प्रदर्शन मे मुख्य रूप से जी एस सिंह, , ओपी जैसवाल दिनेश श्रीवास्तव गजेंद्र कुमार पाली,संतोष कुमार , कुलदीप सिंह, संजीव शर्मा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, आलोक सेठ आशीष त्रिपाठी, , नीरज वर्मा, मनीष कुमार, शशि यादव, जागृति द्विवेदी शशि यादव, नित्या शुक्ला, रचना कोटियाल,शकुंतला सोनकर, ऋषभ सिंह अशोक कुमार तथा नेशनल इंश्योरेंस पर शुभकरण हरीश उपाध्याय शिवेंद्र कुमार इत्यादि साथियों ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शन के बाद संयुक्त मोर्चा के संयोजक जीएस सिंह ने बताया की मांगे ना माने जाने पर दिनांक 23 जुलाई 2025 को आधे दिन का धरना तथा भोजना वकाश में प्रदर्शन का कार्यक्रम तथा 29 जुलाई 2025 को जंतर मंतर दिल्ली में धरना तथा पार्लियामेंट मार्च का आयोजन किया जाएगा।